बक्सर खबर। रविवार की सुबह नशाखुरानी गिरोह का शिकार अधेड़ व्यक्ति चौसा स्टेशन पर उतरा। उसकी हालत इतनी खराब थी कि दो कदम चलने के बाद ढ़ेर हो गया। उसकी यह हालत देख स्थानीय लोगों ने चादर बिछा लिटाया। देखने से उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष के लगभग ज्ञात हो रही थी। हुलिया किसी मजदूर के माफिक था। स्थानीय लोगों की मदद से उसके घर वालों का पता चला। उनको सूचना दी गई। वे पहुंचे और उस व्यक्ति को अपने साथ ले गए। समाजसेवी अनिल सिंह यादव ने बताया कि अधेड़ व्यक्ति उत्तर प्रदेश के जिला चंदौली के चहनियां निवासी थे।
उनका नाम राम मूरत यादव पिता गंगा यादव है। वे मुम्बई में काम करते हैं। आज 13202 डाउन कुर्ला पटना एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। तो सफर के दौरान कहीं नशाखुरानी गिरोह ने नशा खिलाकर उसे लूट लिया। ट्रेन लगने के बाद नशे की हालात में ट्रेन से उतरे और निढाल हालत में गिरा पड़े। ग्रामीणों ने देखा तो स्टेशन कर्मियों को जानकारी दी। मुझे भी जानकारी मिली और मैं वहां पहुंचा। उसकी जेब टटोली तो उसमे कुछ कागज व 1270 रूपये मिले। मिले कागज के आधार पर उसके घरवालों को सूचना दी।

































































































