-शहर में निकलती है भव्य शिव बारात
बक्सर खबर। एक मार्च को फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। इस पावन तिथि पर शहर के पौराणिक रामेश्वर मंदिर में संध्या समय महा आरती व महा श्रृंगार की तैयारी है। मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया संध्या सात बजे श्रद्धालु भक्त इस आरती के दर्शन कर सकते हैं। हम इसकी तैयारी पूरी कर चुके हैं।
यह नगर के सबसे पुराना व विश्व विख्यात मंदिर है। जिसका निर्माण भगवान श्री राम ने स्वयं किया था। इस वजह से रामेश्वरनाथ मंदिर की ख्याती दूर-दूर तक है। उत्तरायणी गंगा नदी के तट पर बने शिव मंदिर की आध्यात्कि महता बहुत विशेष है। इस वजह से यहां श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किया गया है।


































































































