हथकड़ी काट भागने वालों ने किया न्यायालय में समर्पण

0
537

बक्सर खबर। हथकड़ी काट न्यायिक हिरासत से भागने वाले दोनों आरोपियों ने बुधवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। उपेन्द्र कुमार निवासी पांडेय पट्टी, थाना मुफस्सिल व मनी कुमार बाजार समिति, थाना नगर दस तारीख को भागने में सफल रहे। उन्हें न्यायिक अधिकारी के समझ पेशी के बाद जेल भेजा जाना था। चीनी मिल के पास यह दोनों रस्सी काट भाग गए थे। पुलिस के द्वारा दबाव देने के बाद इन दोनों ने एडीजे द्वितीय की अदालत में समर्पण कर दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here