दादी रतन मोहिनी को आश्रम में दी गई विनम्र श्रद्धांजलि

0
73

रानी दीदी ने दादी जी के योगदान को किया नमन                               बक्सर खबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका आदरणीय दादी रतन मोहिनी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए रविवार को जिला मुख्यालय स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था की संचालिका रानी दीदी ने बताया कि दादी जी के सम्मान में आज पूरे विश्व में ब्रह्माकुमारी केंद्रों पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि दादी रतन मोहिनी जी ने न केवल संस्था की प्रथम विश्व सेवा कमान को संभाला, बल्कि शांति दूत बनकर जापान तथा एशिया महाद्वीप के अनेक देशों में ईश्वरीय संदेश का प्रचार-प्रसार किया। उनका जीवन समर्पण, सेवा और आध्यात्मिक पुरुषार्थ का प्रतीक रहा है। रानी दीदी ने भावुक स्वर में कहा, “हम यही कामना करते हैं कि दादी जी सूक्ष्म रूप से आज भी हमें सदा पुरुषार्थ के मार्ग पर प्रेरित करती रहें।” इस कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्था से जुड़े श्रद्धालुओं ने भाग लेकर दादी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके पावन जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here