‌‌‌खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहीं गंगा

0
1038

बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहा है। आज रविवार की सुबह दस बजे पानी 59॰91 मीटर आंका गया। हालाकि अपने यहां खतरे का निशान 60॰32 है। जो अभी दूर है। बावजूद इसके गंगा का विकराल रुप देखने के बाद एहतियातन चौकसी बरती जा रही है। केन्द्रीय जल आयोग के कर्मी कन्हैया कुमार ने बताया कि आज पानी बढ़ने की गति कम हुई है। फिलहाल एक सेंटी मीटर रफ्तार से पानी प्रति घंटा बढ़ रहा है।

ऐसे में शाम से पहले पानी 60 मीटर तक पहुंच जाने का अनुमान है। शहर के ताजा हालात यह हैं कि रामरेखाघाट के पास विवाह मंडप में पानी प्रवेश कर गया है। साथ ही ठोरा नद और बड़ी नहर में जल का दबाव बढ़ा है। प्रशासन ने गंगा के तटवर्ती गांव के लोगों को सजग रहने की सलाह दी है। मौजूदा हालात पर जिलाधिकारी व अन्य पदाधिकारी नजर बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here