देश की सुरक्षा के लिए पांच दिवसीय हनुमान चालीसा पाठ का समापन

0
46

भाजपा नेत्री वर्षा पांडेय के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन                                                             बक्सर खबर। शहर के प्राचीन पंचमुखी महावीर मंदिर में देश की सुरक्षा, जवानों की विजय और साहस के लिए आयोजित पांच दिवसीय सामूहिक हनुमान चालीसा और बजरंग बाण पाठ का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री वर्षा पांडेय ने किया। इस अनुष्ठान का उद्देश्य देश में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना और वीर जवानों के लिए हौसला बढ़ाने का संदेश देना था। देश की वर्तमान चुनौतियों के बीच यह आयोजन समाज को एकजुटता और आत्मबल का संदेश देता नजर आया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए वर्षा पांडेय ने कहा, “देश की सुरक्षा और वीर जवानों के साहस के लिए हमारे छोटे-छोटे प्रयास भी महत्वपूर्ण होते हैं। इस पाठ ने समाज में एकता, राष्ट्रभक्ति और धार्मिक शक्ति को जाग्रत किया है। मुझे गर्व है कि जिले के लोग राष्ट्रहित में सदैव आगे रहते हैं।” समापन के अवसर पर वर्षा पांडेय ने यह संकल्प लिया कि वे जीवन भर देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहेंगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी आह्वान किया कि वे इस भावना को निरंतर बनाए रखें और राष्ट्र की सुरक्षा व एकता के लिए सक्रिय योगदान देते रहें।

हनुमान जी की पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं

पांच दिन तक चले इस अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। हनुमान चालीसा और बजरंग बाण के सामूहिक पाठ से पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। श्रद्धालुओं ने पूरे समर्पण भाव से प्रार्थना की और देश की रक्षा में जुटे जवानों के लिए मनोकामनाएं व्यक्त कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here