इंजीनियरिंग छात्रों ने तकनीकी प्रदर्शनी के जरिए दिखाया सुरक्षित भविष्य का रोडमैप

0
39

मुख्यमंत्री के आगमन पर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र                                         बक्सर खबर। समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऐतिहासिक किला मैदान में आगमन के अवसर पर मंगलवार को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय द्वारा एक विशेष प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया था। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राम नरेश राय के कुशल नेतृत्व एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. जीवेश उज्ज्वल के मार्गदर्शन में यह प्रदर्शनी सफलतापूर्वक आयोजित की गई। प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा तैयार किए गए नवाचारात्मक और समाजोपयोगी प्रोजेक्ट्स ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इनमें स्मार्ट बिन फॉर वेस्ट मैनेजमेंट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक फायर एक्सटिंग्विशर सिस्टम, स्मार्ट फ्लड एडाप्टिव ब्रिज तथा बेस आइसोलेशन बिल्डिंग जैसे अत्याधुनिक मॉडल शामिल थे।

इन प्रोजेक्ट्स को तैयार करने में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सूरज कुमार शर्मा, शिवम कुमार, शाहला अमीन, मानसी कुमारी, शानू कुमार एवं सोना रामा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडलों ने न केवल उपस्थित अतिथियों और अधिकारियों को प्रभावित किया, बल्कि आमजन के बीच भी काफी उत्सुकता पैदा की। छात्रों की तकनीकी दक्षता, नवाचार क्षमता और समाज के प्रति उनकी संवेदनशील सोच का इस आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here