घरेलू गैस के उपयोग पर दो रेस्टोरेंट पर एफआईआर दर्ज, 24 सिलेंडर जब्त

0
832

12 दिनों में बांटे गए 60 हजार से अधिक सिलेंडर, 4903 स्टॉक उपलब्ध                                                         बक्सर खबर। जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। बुधवार की शाम समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के तहत कुल 27 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। गैस आपूर्ति की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वरीय पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों तथा आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार एजेंसियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भौतिक जांच की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने शहर के पहवा रेस्टोरेंट और संगम फैमली रेस्टोरेंट पर घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही 24 सिलेंडरों को जब्त किया गया है।

आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया गया कि 13 मार्च से 24 मार्च के बीच कुल 60,963 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि वर्तमान में एजेंसियों के पास 4,903 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला नियंत्रण कक्ष (06183-223333) 24 घंटे संचालित किया जा रहा है। 24 मार्च तक कुल 365 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 313 शिकायतों का त्वरित समाधान कर दिया गया है, जबकि शेष मामलों पर कार्रवाई जारी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीडीसी निहारिका छवि और एडीएम अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here