-अब भागलपुर के नगर आयुक्त के रुप में करेंगे कार्य
बक्सर खबर। उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर का यहां से तबादला हो गया है। गृह विभाग द्वारा आज गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार उन्हें भागलपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें। 2017 बैच के आइएस पदाधिकारी योगेश कुमार सागर एक सितम्बर 20 को यहां आए थे।
इससे पहले उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी के रुप में अनुभव प्राप्त किया था। अपने प्रशिक्षण काल के दौरान अब वे बक्सर में डेढ़ वर्ष का समय गुजार भागलपुर जाएंगे। वे शानदार सोंच के व्यक्ति है। जिसकी झलक उनके दफ्तर व आवास को देखकर भी मिलती हैं ,उनके आने के बाद यहां का स्वरुप ही दबल गया है।



































































































