-शव की तलाश है जारी, नहीं पहुंची प्रशासनिक मदद
बक्सर खबर। आठ वर्ष का मासूम बच्चा ठोरा नद में डूब गया। घटना शनिवार को दिन के ग्यारह बजे के लगभग हुई। ग्रामीणों के अनुसार सचिन कुमार बिंद पुत्र सरल बिंद ठोरा नद की तरफ गया था। तभी गहरे पानी में चला गया। जब गांव वालों को इसकी सूचना मिली तो लोग उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। लेकिन, शव नहीं मिला।
वह मुफस्सिल थाना के मिलकियां गांव का रहने वाला है। मौके पर पहुंचे युवा नेता रवी यादव ने बताया कि इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। हालांकि सदर प्रखंड के अधिकारियों का फोन बंद मिला। तो इसकी सूचना सदर एसडीओ को दी गई। उन्होंने गोताखोर भेजने की बात कही है। फिलहाल शव नहीं मिल सका है। पूछने पर पता चला कि वह शौच के लिए ठोरा की तरफ गया था।

































































































82710 08384