बक्सर खबर। बन्नी पंचायत के कटरिया गांव में जलाशय से मछली पकडऩे को लेकर रविवार को विवाद हो गया। सूचना के अनुसार जलहरा गांव के रहने वाले सरोज चौहान तालाब की रखवाली कर रहे थे। इसी बीच अकबरपुर गांव के रामप्रवेश यादव कुछ लोगों के साथ पहुंचे। इन लोगों ने तालाब से पानी निकालना शुरू किया। लेकिन, खबर मिलते ही ग्रामीण भी वहां जमा हो गए।
उनका कहना था, यह तालाब गांव का है। इसमें दूसरा कोई मछली नहीं मार सकता। विवाद बढ़ा तो पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों ने कहा यहां तालाब कभी खाली नहीं हुआ। इससे गांव में जल संकट पैदा हो जाएगा। पुलिस ने विवाद को किसी तरह सलटाते हुए लोगों को वहां से हटाया। पूछने पर थानाध्यक्ष ने कहा, इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है।































































































