-राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा फ्लॉप होने के कारण पार्टी ने पद से हटाया
बक्सर खबर। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा बक्सर के दलसागर में पूरी तरह फ्लाप रही। कार्यक्रम शुरू होते ही मीडिया में खाली पड़ी कुर्सियों की तस्वीरें वायरल होने लगी। पार्टी ने सोचा था, बक्सर से बिहार में चुनावी सभा का शंखनाद होगा। लेकिन, यह कार्यक्रम फ्लाप रहा। जिसका ठीकरा जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय के सर फोड़ा गया है। 20 को सभा हुई और उसी रात पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव ने पत्र जारी किया। आपको तत्काल प्रभाव से पद से निलंबित किया जाता है।
पत्र में इस बात का उल्लेख है। सभा की तैयारियां देखकर यह पता चलता है। आप सभी को आपसी तालमेल बेहतर नहीं था। हालांकि कार्यक्रम महागठबंधन के संयुक्त नाम से था। बावजूद इसके जो स्थिति वहां देखने को मिली। वह पूरी तरह जग हंसाई वाली थी। दो-दो विधायक भी बगले झांकते नजर आए। लेकिन, पार्टी उन्हें तो निलंबित कर नहीं सकती। क्योंकि वे बिहार विधानसभा के सदस्य हैं। सो बलि का बकरा बने हैं जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय।