चौपाल कार्यक्रम: बिहार के विकास और पलायन रोकने पर कांग्रेस का जोर

0
22

बक्सर खबर। शहर में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय के नेतृत्व में रविवार को ‘माई-बहन मान योजना’ और ‘चौपाल कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. मनोज ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के 24 घंटे के अंदर ‘माई-बहन मान योजना’ को लागू कर दिया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एकमात्र मकसद समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान करना है। पार्टी महिलाओं, युवाओं, किसानों, बेरोजगारों और महंगाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं पर लगातार नजर रख रही है और उनके निवारण के लिए योजनाएं बना रही है। उनका लक्ष्य है कि देश खुशहाली के साथ विकसित होकर अग्रणी देशों की पंक्ति में खड़ा हो।

डॉ. पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार से हो रहे युवाओं के पलायन को रोकने, महिलाओं को सशक्त बनाने और किसानों की आय दोगुनी करने जैसी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर रही है। इस कार्यक्रम में त्रिलोकी नाथ मिश्रा, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, अकबरी देवी, मुस्कान खातून, दिवाकर सेठ, मोहम्मद सुल्तान, विनय कुमार, अजय यादव, पुनीत यादव, राजू यादव और संगम यादव सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन महिला कांग्रेस की अध्यक्षा निर्मला देवी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here