नया बाजार हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, असलहा बरामद

0
3110

बक्सर खबर। मंगलाराम की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार कुल 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें से तीन की भूमिका महत्वपूर्ण है। पाठकों को ज्ञात होगा मंगला राम की हत्या शनिवार शाम 7:00 बजे के लगभग नया बाजार चर्च के समीप हुई थी।

हत्या के बाद ही पता चला था कि मंगल राम पुत्र स्वर्गीय सूरजमल हाल ही में जेल से बाहर आया था। अगस्त 2017 में बागुंर यादव की हत्या हुई थी। उस समय तीन लोग नामजद किए गए थे। मंगल उनमें से एक था। पुलिस को समझते देर न लगी की हत्या दुश्मनी का परिणाम है। छापामारी शुरू हुई, कुछ घंटे के अंदर मुख्य आरोपी गेंदा यादव गिरफ्तार कर लिया गया। वह बांगुर यादव का भाई है। पुलिस का दावा है हत्या में इस्तेमाल किया गया असलहा भी बरामद कर लिया गया है। अन्य तीन चार लोग भी हिरासत में लिए गए हैं। संभावना है कि पुलिस कप्तान उपेंद्र नाथ वर्मा 24 घंटे पूरे होने से पहले पत्रकार वार्ता आयोजित कर हत्या के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा करेंगे। शाम 7:00 बजे से पहले आपको यह पता लग जाएगा कि किन किन लोगों को इस आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here