-डुमरांव के जाम पर दिखे गंभीर, पुन: कब्जा जमाने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का निर्देश
बक्सर खबर। सड़क किनारे बढ़ता अतिक्रमण रोज नई समस्याएं पैदा करता है। न जाने कितने लोग इस वजह से दुर्घटना के शिकार होते हैं। इसकी तरफ जिला प्रशासन का ध्यान गया हैं। डीएम अमन समीर ने गुरूवार को इसके लिए महत्वपूर्ण बैठक की। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार तीन मुख्य आदेश जिलाधिकारी ने दिए हैं। प्रखंड कार्यालयों से अतिक्रमण हटाया जाए। शहर में जहां जाम लगता है उसके खिलाफ अभियान चले साथ ही जो लोग पुन: कब्जा करते हैं। उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई हो।
इसके अलावा उन्होंने डुमरांव में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या पर चर्चा की। वहां के प्रस्तावित बाइपास एवं रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश संबंधित लोगों को दिया। यहां से वह प्रस्ताव संबंधित विभाग और सरकार को भेजा जाएगा। इसके अलावा पांडेय पट्टी रेलवे क्रासिंग पर अंडर पास, चौसा में बने ओवर ब्रिज को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि यहां एक बात आपको हम बता दें। जब अमन समीर बक्सर में आए थे। तो उन्होंने कहा था, प्रखंड कार्यालयों की सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त होगी। वह कार्य भी अभी तक नहीं हुआ। इस बैठक में डीएम के अलावा दोनों अनुमंडल के एसडीएम व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी बुलाए गए थे।




































































































