बक्सर खबरः विनती करता रहा ड्राइवर, चिल्लाती रही पुलिस नेताजी करते रहे नारेबाजी। जी हां ऐसा ही कुछ नजारा था गुरूवार को भाजपा द्वारा बंदी के दौरान ब्रम्हपुर चैरास्ता पर। 10:30 बजे के लगभग एक ऐम्बुलेंस पहुंची उसे शाहपुर से रोगी लेकर जाना था। परन्तु नेताजी ने एक न सुनी। आलम यह था कि कौशल पटना से लेकर रोगी बक्सर उतार कर शाहपुर से रोगी ले जाना था। वह कभी पुलिस के पास जाता तो कभी नेताजी के पास।
यह पहला मौका था कि पुलिस किसी के आगे हाथ जोड़ते दिखी। परन्तु भाजपा नेताओं ने किसी ने एक न सुनी। मौके पर मौजूद बक्सर खबर के पाठक सुनिल कुमार ने यह नजारा देखकर कहा कि मानवता का दंभ भरने वाले ये नेता आज खुद मानवता को तार-तार कर रहे है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि कई नेताओं से ऐम्बुलेंस को छोड़ने के लिए कहा गया। परन्तु किसी ने एक न सुनी। जाम लगभग एक बजे समाप्त हुआ उसके बाद ही। एम्बुलेंस रवाना हुई। जबकि पहले ही पार्टी द्वारा आवश्यक सेवा न वाधित न करने का निर्देश था। पूछने पर पूर्व जिलाध्यक्ष केदार तिवारी ने कहा एंबुलेंस को नहीं रोका गया। शहर में तो हमारे कार्यकर्ता हर जरुरी वाहन को स्वयं जाम से बाहर निकलवा रहे थे। हमने मानवता का पूरा ख्याल रखा।





































































































