बाप रे बाप : डीएसपी के घर में निकला सांप

0
1919

बक्सर खबर : कभी-कभी खबर डराने वाली तो कभी चौंकाने वाली होती है। इसी खबर को पढ़े। पूरी रात विशाल सर्प अधिकारी के बेडरुम में रहा। जब वे जगे तो कमरे के भीतर सांप को देखा। मचा हंगामा, सांप है रे सांप। आवाज आयी तो वहां तैनात सुरक्षा कर्मी अपने-अपने हथियार लेकर दौड़े। किसी ने समझाया अबे घर में साप निकला है। बंदूक से नहीं मारा जाएगा, डंडा लाओ। कई लोग जुट गए सांप को मारने में। जब आपरेशन समाप्त हुआ तो बताया गया। करैत था, बहुत खतरनाक होता है, काट ले तो गए काम से। इस तरह के विश्लेषण हुए। फिर रात भर के फ्लैश बैक पर चर्चा हुई। कैसे आया होगा, कहां से प्रवेश किया होगा। आगे से इस पर ध्यान देना होगा। यह घटना बीती रात की है। सूत्रों ने बस इतना बताया मामला डीएसपी आवास का है। वैसे शहर में दो डीएसपी रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here