बक्सर खबर : नगर भवन के पास गुरुवार की रात शादी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब मंडप में पुलिस दाखिल हो गई। बारातियों के पसीने चलने लगे। दूल्हा बगले झांकने लगा। पुलिस ने वहां किसी की नहीं सूनी और दूल्हे को थाने टांग लाई। नगर थाना पहुंचने पर पता चला कि उसकी गिरफ्तारी पहली पत्नी की शिकायत के कारण हुई है। कैमुर जिले का निवासी राकेश कुमार सिंह बक्सर में आकर शादी रचा रहा था। उसकी पहली पत्नी पूजा देवी इसकी शिकायत लेकर नगर में पहुंची है। उसके साथ सात वर्ष का बेटा शुभम भी था। जिसका मासूम चेहरा देख पुलिस ने तत्परता का परिचय दिया। शादी होने से पहले ही दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया।
कोर्ट में चल रहा है केस
बक्सर : राकेश की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि उनकी शादी 2009 में हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही उसे छोड़ गया। फिलहाल हैदराबाद के रंगारेडी नगर में रहता है। वहीं नौकरी करता है। परेशान पूजा ने अपनी पिता दयाशंकर ग्राम नरवर थाना दिनारा, जिला रोहतास की मदद से सासाराम न्यायालय में केस किया। ससुराल छोड़ वह भी अपने मायके चली आई। इस बीच उसका बेटा शुभम बड़ा होता रहा। कोर्ट से कई बार सम्मन हुआ। राकेश उपस्थित नहीं हुआ। इस बीच पता चला कि हैदराबाद के ही बाला शोर टाउन की किसी लड़की से शादी करने जा रहा है। वे लोग पता लगाते बक्सर आए। यहां नगर भवन के सामने स्थित नोखा मिल मालिक के अहाते में उनकी शादी हो रही थी। बगैर तलाक किए दूसरी शादी करने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


































































































