बक्सर खबरः रविवार देर शाम मुरार थाना क्षेत्र के मनपा गांव में बड़ा हादसा टल गया। जब बिक्रमा यादव के घर खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गयी। खाना बना रही उनकी पत्नी भागने में सफल रही। परन्तु देखते- देखते आग ने पुर मकान को आगोश में ले लिया। आग पर जब तक काबू पाया जाता तब-तकघर में रखे नगदी, आभूषण कपड़े के अलावे लगभग ढ़ाई लाख की संम्पति राख हो गयी। बिक्रमा द्वारा इसकी जानकारी मुरार थाने को दी गयी। लिखित शिकायत में पीड़ित द्वारा गैस सिलेंडर में आग लगना बताया गया है।




































































































