बक्सर खबर : जारी सी लापरवाही के कारण बीएमपी जवान की शुक्रवार को मौत हो गई। पटरी के सहारे चौसा स्टेशन जाने के दौरान यह हादसा हुआ। बबलू यादव पिता राजा यादव ग्राम सोनपा के निवासी थे। वे चौसा पश्चिमी क्रासिंग से डाउन पटरी के सहारे स्टेशन जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। सूत्रों के अनुसार बबलु यादव की उम्र महज 27 वर्ष थी। खरगपुर की स्पेशल टास्क फोर्स में उनकी तैनाती थी। संभवत: वे वहीं जाने के लिए गांव से चले थे। लेकिन उनके साथ ऐसी घटना होगी। यह किसी को अनुमान भी नहीं था। घटना सुबह सवा नौ बजे के लगभग की है।





































































































