अतिपिछड़ा वर्ग के लोगों राजनीतिक कठपुतली समझती है पार्टीयां

0
458

बक्सर खबर: बहुत हुआ अब पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग के लोग राजनीतिक कठपुतली नही बनेगे। हमलोगों को राजनीति पार्टीयां खिलौना समझ रही है। हमें भी मान और सम्मान चाहिए। चुनाव में मंच शेयर कराते है। चुनाव बाद कोई पुछने वाला नही होता है। यह युक्त बात शुक्रवार को गोलम्बर स्थित प्रेमा पैलेस आयोजित एक बैठक में राजद नेता डा. एस. के सैनी ने कही। यह बैठक 7 अगस्त को होने वाली नगर भवन अतिपिछड़ा जनप्रतिनिधी के सम्मान समारोह के तैयारी की समीक्षा के लिए बुलायी गयी। हर लड़ाई बक्सर की धरती से शुरू होती। पिछड़े वर्ग लोगों ने इन राजनीतिक दलों में अपने हक की मांग शुरू करती है। सैनी ने कहा कि अब हमे हमारे ही वोटों पर राजनीतिक करे वाले धोखा देना बंद करो। वही डा. सुरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि यह अपने हक की मांग को शाहाबाद ही नही पुरे बिहार के पिछड़े वर्ग के लोगों को एक जुट कर राजनीतिक दलों से अपना हक मांगा जायेगा। सपा,बासपा, राजद जदयू सब पिछड़े नेताओं का शोषण करते है। उन्हें का चेहरा ले वोट मांगते है। इस बैठक में राज कुमार निषाद,शिव कुमार शर्मा, सहित कई पिछड़े वर्ग के नेता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here