बक्सर खबर : पुलिस की नौकरी से विदा ले एसपी उपाध्याय अपने घर को रवाना हो गए। 15 फरवरी 1976 को इस सेवा में आए सब इंस्पेक्टर उपाध्याय ने कुल 41 वर्ष नौकरी की। सिवान, छपरा, पटना और बक्सर जिलों में लंबी पारी खेलने के उपरांत 31 जनवरी को सेवानिवृत हो गए। इनके सम्मान में गुरुवार को पुलिस कप्तान के कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उपाध्याय कैमुर जिले के मूल निवासी हैं।
पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने उन्हें सम्मान देते हुए कहा मेरी यह कामना हैं। आप स्वस्थ्य रहें। जहां रहे मन मगन हो रहे। राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेवारी से विमुख न हों। सरकारी नौकरी ही राष्ट्र की सेवा का इकलौता माध्यम नहीं। अपने साथी को विदा करने के लिए जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे। सदर डीएसपी शैशव यादव, मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार, नगर कोतवाल राघव दयाल व अन्य थानाध्यक्ष भी विदाई समारोह में शामिल हुए। सभी ने शिव प्रसन्न उपाध्याय को सफल पारी व स्वस्थ्य जीवन की शुभकामना दी।

































































































