भाजपा के अवधेश नरायण जीते एमएलसी चुनाव

0
2318

बक्सर खबर : भाजपा नेता अवधेश नारायण सिंह एमएलसी का चुनाव जीत गए। गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए वे तीसरी बार चुने गए हैं। वर्तमान समय में वे बिहार विधान परिषद के सभापति भी हैं। गया के कमिश्नर द्वारा जारी सूचना के अनुसार उन्हें कुल 31 हजार 182 मत मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी राजद के पुनीत सिंह को 15 हजार 584 मत से पराजित किया है।

पुनीत को कुल 15598 मत मिले हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार डा. अजय सिंह रहे। उन्हें कुल 6916 मत प्राप्त हुए हैं। सूचना के अनुसार गया शिक्षक सीट से बुधवार को ही रालोसपा के संजीव श्याम चुनाव जीत गए थे। अवधेश नारायण सिंह की जीत पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बबन उपाध्याय व कतरवारु सिंह, माधव चन्द्र श्रीवास्तव, गोपाल जी चौबे आदि ने बधाई दी है। इन नेताओं ने कहा यह अवधेश जी को हमारी शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here