बक्सर खबर : महज बीस साल की उम्र में नव व्याहता लख्खी की हत्या कर दी गयी। यह घटना कोरानसराय गांव की है। खबर मिलते ही शहर के बुधनपुरवा मुहल्ले से उसका भाई अमरेन्द्र पहुंचा। उसने पुलिस को सूचना दी। कोरानसराय पुलिस भी वहां गयी। घर में लख्खी की लाश पड़ी थी। परिवार के लोग डर के मारे फरार थे। उसके भाई के बयान पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी। अमरेन्द्र ने पुलिस को बताया 10 जून 015 को उसकी शादी हुई थी। पिछले माह की 11 तारीख को गौना हुआ। अभी तो एक माह भी पूरे नहीं हुए। ऐसे में उसकी हत्या दहेज के लिए की गयी है। कोरान के रानीबाग मुहल्ले में रहने वाले अजय प्रजापति के साथ उसकी शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार गले पर काले रंग का निशान देखा गया है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि उसकी हत्या कैसे हुई। वहीं भाई का कहना है कि वे लोग दहेज में चैन व रुपये की मांग कर रहे थे। जिसके कारण उसकी बहन को गला दबाकर मारा गया है।
































































































