बक्सर खबर : सिंडिकेट गोलंबर के पास 26 फरवरी की शाम गोपाल यादव की हत्या हुई थी। इसमें नामजद किए गए दरोगा पुत्र राहुल यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने बताया कि राहुल के खिलाफ पटना के बुद्धा कालोनी थाना में प्राथमिकी दर्ज थी। उसी मामले में पटना सिविल कोर्ट जाकर सोमवार को समर्पण करगया। इस बीच जिले की पुलिस ने उसे दबोचने के लिए दबाव बढ़ाया था। नगर कोतवाल के अनुसार हत्या में नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज है। जिसमें दरोगा कमल यादव का नाम भी शामिल है। उन्हें घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
































































































