कोहरामः उधना-दानापुर एक्सप्रेस गिर युवती की मौत

0
10583

बक्सर खबरः दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गयी। घटना बुधवार दोपहर 1:30 बजे की है। सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मृत युवती बक्सर स्टेशन से उधना-दानापुर एक्सप्रेस से आरा जा रही थी। उसी दौरान डाउन लाइन में गिर पड़ी। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। युवती की पहचान कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव निवासी चांदनी सिंह(18) पिता अनिल सिंह के रूप में हुयी है। घटना के बाद परिजन डुमरांव स्टेशन पुहंचे चुके है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here