वीडियो : शाम छह बजे तक ही खुलेंगी आवश्यक दुकानें

0
1416

बक्सर खबर। लॉकडाउन की स्थिति में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। लेकिन, उनका समय अब सुबह छह से शाम छह बजे का होगा। इसका निर्देश प्रशासन ने जारी किया है। शुक्रवार को एडीएम चन्द्रशेखर झा ने यह जानकारी मीडिया को दी। वहीं एसडीओ केके उपाध्याय ने कहा। आप दुकानों पर अगर सामान लेने जा रहे हैं। तो आवश्यक दूरी बनाकर रहें।

सभी जरुरी एहतियात बरतें। जिससे संक्रमण को फैलने और खुद को उसके प्रभाव में आने से रोका जा सके। इसका सभी को ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कई दुकानों तक जाकर ऐसा घेरा बनाया। हालांकि अब दुकानदार भी सावधानी बरत रहे हैं। प्रशासन के अनुसार समय का प्रतिबंधर दवा दुकानों पर लागू नहीं होगा। एडीएम ने यह भी आश्वस्त किया कि जिले में आवश्यक दवाओं की कमी नहीं है। यहां वीडियो संदेश आप सुन सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here