ऐप से मतदान के अभियान को लगा झटका, , रजिस्ट्रेशन बता रहा है फेल

0
829

-सभी बूथों पर मतदान का प्रतिशत कम, गर्मी भी बनी वजह
बक्सर खबर। नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद पद के लिए मतदान का सिलसिला जारी है। शहर में सुबह सात बजे से मतदान का सिलसिला प्रारंभ हो गया। लेकिन, उन लोगों को झटका लगा। क्योंकि सुबह आठ बजे से पहले ऐप खुला नहीं। जब खुला तो अपडेट फाइल मांगने लगा। और प्रयास करने पर एपीके फाइल डाउनलोड करने की चेतावनी फोन देने लगे। जिसके कारण लोगों ने उसका इस्तेमाल बंद कर दिया। वहीं दूसरी तरफ बूथों पर सुबह लोगों की संख्या दिन के दस बजे तक दिखी। लेकिन, गर्मी का मौसम होने के कारण लोग घरों से कम निकल रहे हैं। घनी आबादी के मध्य वाले बूथों का यह हाल है। जो इलाके ग्रामीण परिक्षेत्र के हैं। जैसे, अहिरौली, जासो, पांडेय पट्टी वहां लोगों की संख्या कुछ हद तक बेहतर है।

नगर परिषद क्षेत्र में बूथों की कुल संख्या 136 है। लगभग सवाल लाख वोटर इसमें मतदान कर सकते हैं। उप मुख्य पार्षद के अलावा वार्ड संख्या 20 में भी पार्षद पद के लिए मतदान हो रहा है। यह दोनों पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। विधि व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम और एसपी भी बाहर निकले और मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। हर जगह शांति व्यवस्था कायम है। ऐप की विफलता के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, एप काम कर रहा है। कोई तकनीकी परेशानी होने पर सहायता भी दी जा रही है। अगर कोई उस माध्यम से मतदान नहीं कर पाया तो दोपहर एक बजे के बाद वह भी बूथ पर आकर मतदान कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here