विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

0
2011

-पति से हुआ था विवाद, शुक्रवार की घटना, पुलिस कर रही जांच
बक्सर खबर। शादीशुदा महिला की ससुराल में तबीयत खराब हुई और उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके वालों को जब इसकी सूचना मिली तो वे भागे-भागे मौके पर पहुंचे। उनका मानना है, ससुराल पक्ष वालों ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी। घटना डुमरांव थाना के कसीया गांव की है। मृतका ज्योति कुमारी की उम्र महज 20 वर्ष थी। दो वर्ष पहले ही उसका विवाह मुन्ना राम के साथ हुआ था। सूचना के अनुसार शुक्रवार को पति के साथ उसका विवाद हुआ। और उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब हुई तो उसे अस्पताल ले जाया गया।

लेकिन, चिकित्सकों ने जहर की बात कई उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मायके वालों को दी गई। ज्योति ब्रह्मपुर थाना के बहुरा-बहोरनपुर गांव निवासी शिव कुमार राम की पुत्री थी। इस संबंध में पूछने पर डुमरांव के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम भेज शव को कब्जे में लिया गया। पोस्टमार्टम करा मायके वालों को सौंप दिया गया है। वे लोग दहेज हत्या का आरोप लगा रहे थे। लेकिन, अभी कोई लिखित शिकायत हमें प्राप्त नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here