बक्सर खबर। ऐसा कार्य कोई मानसिक रुप से विक्षिप्त व्यक्ति ही कर सकता है। बेटे ने ही मां की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना धनसोई थाना के समहुता गांव डेरा की है। आज मंगलवार की दोपहर घर में लेटी वृद्ध महिला को उसके बेटे ने ही मार दिया। पूछने पर धनसोई के थानाध्यक्ष ने बताया महिला काफी वृद्ध थी। लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनका नाम सुभग्या देवी बताया जा रहा है।
मौके पर पुलिस पहुंची थी। वहां से उनके एक बेटे किशुन चौधरी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ चल रही है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा करने वाला का नाम झब्बू चौहान है। जो घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे गांव भाग गया। उसका स्वभाव बहुत खराब है। अक्सर गांव के लोगों से लड़ता-झगड़ता रहता है। सच्चाई क्या है, पुलिस इसका पता लगा रही है।



































































































