-दरभंगा सिटी एसपी के रूप में कार्यरत थे शुभम कुमार
बक्सर खबर। राज्य सरकार ने आईपीएस रैंक के 29 अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें कई जिलो के एसपी बदल दिए गए हैं। उस सूची में बक्सर का नाम भी शामिल है। यहां 2019 बैंच के आईपीएस अधिकारी शुभम आर्य को कप्तान बनाकर भेजा गया है। वह फिलहाल सिटी एसपी दरभंगा के पद पर कार्यरत हैं। आज गुरुवार को जारी नए आदेश के अनुसार अब वे बक्सर की कमान संभालेंगे। वहीं दूसरी तरफ बेदाग छवि के बक्सर एसपी मनीष कुमार को केन्द्रीय सिपाही चयन परिषद में तैनात किया गया है।

































































































