‌‌‌ संत रविदास जयंती पर डुमरांव अनुमंडल के विभिन्न गांवों में आयोजित हुए कार्यक्रम

0
10

-जदयू नेता विनोद राय ने किया नाटक व गायन कार्यक्रमों का शुभारंभ
बक्सर खबर। माघ माह की पूर्णिमा को संत रविदास की जयंती मनाई जाती है। इस मौके पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसी कड़ी में सिमरी के गायघाट में शिव नारायणी गायन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ जदयू के प्रदेश सचिव विनोद राय ने किया। उसकी रात बगेन थाना के राजपुर गांव में गायन कार्यक्रम हुआ। इसमें कई मजे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुती दी। आज बुधवार की शाम मुरार थाना के ठोरी पांडेयपुर गांव में रविदास पूजा समिति द्वारा नाटक का मंचन किया गया। जिसका शुभारंभ विनोद राय ने किया।

इस दौरान उनके साथ नंदजी राम पूर्व बीस सूत्री सदस्य, झलकू राम अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, चौगाई अध्यक्ष कृष्णा सिंह, रितेश पाठक आदि लोग उपस्थित रहे। विनोद राय ने इस कार्यक्रमों में अपने संबोधन के दौरान कहा। बदलते परिवेश में यह जरुरी है। हम सभी भारतीय आपसी स्नेह और मानवता को प्राथमिकता दें। क्योंकि सभी संतों ने यही शिक्षा दी है। मानव कल्याण से बड़ा कोई धर्म नहीं। जब भी कोई परेशान हो और हमारे पास जो सामर्थ हो। उस अनुसार हमें मदद करनी चाहिए। एक दूसरे के सहयोग से ही अच्छे समाज का निर्माण होता है। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here