– ऑनलाइन मतदान का प्रतिशत पहुंचा 55 के पास, बढ़ाना पड़ा समय
बक्सर खबर। नप उप चुनाव में लोगों का उत्साह देखने को नहीं मिला। लगभग एक लाख 30 हजार मतदाता में से महज 23 प्रतिशत लोगों ने बूथों तक जाकर मतदान किया है। सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हुई। जो अपराह्न पांच बजे तक चली। इस संबंध में बात करने पर नगर परिषद के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया। लगभग 23 से 24 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। अर्थात लगभग 30 हजार लोगों ने मतदान किया।
वहीं दूसरी तरफ ऑनलाइन ऐप पर 12 हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें से लगभग 54 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया हैं। पूर्व से सूचना थी। सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। एप पर वह समय भी दिखा रहा था। लेकिन, बारह बजे तक यह ऐप लोगों को छकाता रहा। फिर एक बजे तक इसने काम किया। लेकिन, महल दो हजार लोग ही मतदान कर पाए थे। इसके उपरांत समय को अपराह्न चार से छह बजे तक बढ़ाया गया। लेकिन, सोशल मीडिया से जिला प्रशासन की बढ़ी दूरी ने इस दूसरे चरण को भी सफल नहीं होने दिया। मतदान मतदान का प्रतिशत 54 के आस-पास थम गया।
लोगों की मानें तो इस चुनाव के प्रति लोगों में बेहतर उत्साह नहीं था। ले देकर जो प्रत्याशियों ने जोश भरा था। वही लोग बूथ तक आए। मतदान के प्रति आम जन को जागरूक करने का प्रयास प्रशासन द्वारा न के बराबर हुआ था। इसका भी असर इस चुनाव में देखने को मिला। नगर के 136 बूथों पर उप मुख्य पार्षद पद के लिए वोटिंग हुई। इसके अलावा वार्ड संख्या 20 में पार्षद पद के लिए वोट पड़े। इस इलाके में बूथों पर दो-दो ईवीएम लगी थी। सूचना के अनुसार बाजार समिति में वज्रगृह बना है। वहां अपराह्न साढ़े पांच बजे के उपरांत ईवीएम जमा करने का कार्य प्रारंभ हुआ। लगभग एक घंटे के अंदर वहां का कार्य भी पूरा हो गया।