-रामरेखा घाट पर आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम
बक्सर खबर। गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए नमामि गंगे के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसकी कड़ी में शनिवार को शहर के रामरेखा घाट पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम को बिहार में सहयोग कर रहे बक्सर नगर निगम, रिलाइबल इंफ्रा सर्विसेज और नगर विकास एवं आवास विभाग, एसपीएमजी के अधिकारिओं ने लोगों को गंगा के महत्व को बताते हुए जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम, नमामि गंगे बक्सर जिला संयोजक गुडू राज सिंह व अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। नमामि गंगे योजना के पब्लिक आउटरीच प्रोजेक्ट डायरेक्टर साहिल सिन्हा ने बताया कि रामरेखा घाट पर गंगा स्नान करने आये सभी श्रद्धालुओं को नमामि गंगे के तहत भारत सरकार और बिहार सरकार द्वारा बिहार में चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

त्योहारों के दौरान गंगा में प्रवाहित किए जाने वाले पूजा सामग्रियों तथा अन्य प्रदुषण के श्रोतो से गंगा को सुरक्षित रखने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में सहयोग करने वालों को टीशर्ट तथा अन्य उपहार देकर उनका हौसला बढ़ाया है ताकि वे और लोगों को गंगा को साफ रखने के प्रति प्रेरित करते रहें। इस जगरुकता कार्यक्रम में सिटी मैनेजर असगर अली, नेहरू युवा केंद्र से शैलेश कुमार राय, मीडिया प्रभारी आशीष गौरव, सौरभ तिवारी, संजय राय, अनुराग श्रीवासतव एवम् एसएचजी, सीआरपी, गंगा विचार मंच, नगर परिषद के कर्मी उपस्थित रहे।




































































































