‌‌नाबालिग किशोरी से छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी

0
2422

बक्सर खबर। लोकलाज के डर से बहुत से मामले दफन हो जाते हैं। लेकिन, जो पुलिस तक पहुंचते भी हैं। वे भी बड़ी मुश्किल दर्ज होते हैं। यह मामला सिमरी थाना के इंग्लिशपुर गांव का है। 21 तारीख को नाबालिग किशोरी और उसके परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने बताया गांव के युवक ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। इसका लिखित आवेदन भी पुलिस को दिया। लेकिन, इसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई।

लेकिन, शुक्रवार को यह शिकायत लेकर उसका परिवार डुमरांव डीएसपी के पास पहुंचा। घर वालों ने बताया एक सप्ताह का समय गुजर गया। हमारी शिकायत के बाद पुलिस गई थी। लेकिन, पता नहीं क्या कह कर आई। जिसके खिलाफ शिकायत हुई थी। अब वे लोग धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में पूछने पर सिमरी थानाध्यक्ष ने कहा। पहले लिखित शिकायत नहीं मिली थी। कल डीएसपी साहब के यहां से आवेदन आया है। प्राथमिकी दर्ज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here