गला दबाकर विवाहिता की हत्या, पति व देवर पर आरोप

0
1936

-ससुर ने दर्ज कराई मुफस्सिल थाने में शिकायत, ससुराल वाले फरार
बक्सर खबर। पति और उसके देवरों ने मिलकर विवाहिता की हत्या कर दी। यह आरोप लगा है कबुतरी के पति उपेन्द्र पर। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने जोकहीं गांव से कबुतरी देवी (23) का शव बरामद किया। जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। कबुतरी के गले पर निशान देखा गया। ससुराल पक्ष के लोग वहां से फरार थे। मृतका के पिता भीम राजभर ने पुलिस को बताया। हमें यह सूचना दी गई वह बीमार है।

हम लोग आज सोमवार की सुबह पहुंचे तो वह मृत पड़ी थी। उसकी गोद में दो-तीन माह का बच्चा भी है। डेढ़ वर्ष पहले उसका विवाह उपेन्द्र राजभर के साथ हुआ था। उसका मायका गाजीपुर जिला के गहमर गांव है। पुलिस ने कबुतरी के पिता के बयान पर पति उपेन्द्र राजभर, देवर जितेन्द्र राजभर, देवनाथ राजभर और ननद समेत चार को नामजद आरोपी बनाया है। थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया घटना आज सोमवार सुबह की है। घर वाले फरार हैं। पोस्टमार्टम के उपरांत शव मायके वालों को सौंपा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here