जन सुराज युवा के शाहाबाद प्रभारी बनाए गए बजरंगी मिश्रा 

0
335

तथागत हर्षवर्धन के करीबी को बड़ी जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी की लहर                                    बक्सर खबर। जन सुराज पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बजरंगी मिश्रा को जन सुराज युवा का शाहाबाद प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह निर्णय पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा लिया गया, जिन्होंने मिश्रा पर अपना विश्वास जताते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी। बजरंगी मिश्रा को मिली इस अहम जिम्मेदारी से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

तथागत हर्षवर्धन, जो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. केके तिवारी के पुत्र हैं, एक समय कांग्रेस पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वे दो बार कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी रहे। उस समय बजरंगी मिश्रा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय थे और संगठन को सफलतापूर्वक संभाल रहे थे। बाद में दोनों नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी और प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज अभियान का हिस्सा बने। कुछ दिन पहले ही पार्टी ने तथागत हर्षवर्धन को शाहाबाद का संयोजक बनाया और अब उनके करीबी बजरंगी मिश्रा को भी अहम भूमिका दी गई है। बजरंगी मिश्रा और तथागत हर्षवर्धन जैसे सक्रिय नेताओं की नियुक्ति से पार्टी का प्रभाव बक्सर के साथ-साथ कैमूर, रोहतास और भोजपुर जिलों में भी तेजी से बढ़ा है। दोनों नेताओं के बढ़ते कद ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।

बजरंगी मिश्रा का फाइल फोटो

उन्हें बधाई देने वालों की लंबी फेहरिस्त है। जिनमें शाहाबाद प्रभारी तथागत हर्षवर्धन, पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, जिलाध्यक्ष दिवाकर पाठक, धनजी पांडेय, मणि शंकर पांडेय, महिला अध्यक्ष अंशु कुमारी, ललन मिश्रा, अजय मिश्रा, संजय यादव, मोहम्मद सलीम, श्रीमन राय, निशांत कुमार, आनंद मिश्रा, बृजेश पाठक, विकास पाराशर, अजीत सम्राट, अभिषेक मौर्य, अरविंद पांडेय, रेखा कुशवाहा, शिवांग विजय सिंह, रवि सिन्हा सहित अनेक नेता शामिल हैं। जन सुराज पार्टी के इस फैसले को संगठन को मजबूत बनाने और युवा नेतृत्व को आगे लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here