मॉइश्चराइजर, एलोवेरा और पौष्टिक आहार से करें देखभाल, जरूरत पड़े तो विशेषज्ञ से लें सलाह बक्सर खबर। रंगों का त्योहार होली लोगों के जीवन में खुशियां और उमंग लेकर आता है। होली के दिन लोग रंग-गुलाल के साथ जमकर मस्ती करते हैं, लेकिन कई बार केमिकल युक्त रंगों के कारण त्वचा पर इसका बुरा प्रभाव भी पड़ता है। ऐसे में त्योहार के बाद त्वचा की सही देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है। पटना की प्रसिद्ध महिला चर्म एवं सौंदर्य विशेषज्ञ डॉ. आब्रीन अब बक्सर में भी लोगों को त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए परामर्श दे रही हैं। उन्होंने बताया कि होली अपने आप में खुशियों और रंगों का अनोखा पर्व है। चारों ओर हंसी-खुशी का माहौल, उड़ते रंग और मस्ती भरा शोर इस त्योहार को खास बनाता है। लेकिन जब उत्सव का माहौल समाप्त हो जाता है और रंग त्वचा पर रह जाते हैं, तब त्वचा को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। होली के रंग, धूप और बार-बार साबुन से धोने के कारण त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। कई बार रंग त्वचा के रोमछिद्रों में चिपक जाते हैं और त्वचा की सुरक्षात्मक परत को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में त्वचा की सही देखभाल करना उतना ही जरूरी है जितना कि त्योहार का आनंद लेना।
डॉ. आब्रीन के अनुसार होली के बाद त्वचा की देखभाल का उद्देश्य त्वचा को हुए नुकसान की भरपाई करना और उसे दोबारा संतुलित करना होता है। इसके लिए हल्के क्लींजर का प्रयोग कर त्वचा से रंगों को धीरे-धीरे साफ करना चाहिए। इसके साथ ही त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइश्चराइजर का भरपूर उपयोग करना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार, पर्याप्त मात्रा में पानी और जूस का सेवन करना चाहिए, जिससे त्वचा धीरे-धीरे मुलायम और स्वस्थ बनती है। रंगों को हटाने के लिए त्वचा को जोर-जोर से रगड़ना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे जलन और रूखापन बढ़ सकता है। यदि त्वचा में जलन या रूखापन महसूस हो तो एलोवेरा जेल या शुद्ध नारियल तेल का प्रयोग लाभदायक हो सकता है। इसके बावजूद समस्या बनी रहे तो विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।डॉ. आब्रीन ने बताया कि त्वचा से संबंधित किसी भी समस्या के लिए लोग उनसे हर रविवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सेंट्रल जेल के समीप, सदर अस्पताल के मुख्य गेट के सामने स्थित स्थित स्किन केयर क्लिनिक में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9472341719 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

































































































