घर से क्षुब्ध होकर निकले, परिजनों ने की तलाश में मदद की अपील बक्सर खबर। शहर के कोइरपुरवा मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय हरेंद्र प्रसाद गुप्ता पिछले दो दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों के अनुसार, होली से एक दिन पूर्व यानी मंगलवार की शाम लगभग 7:30 बजे पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर वे घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हरेंद्र प्रसाद गुप्ता शहर के मेन रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के ठीक सामने लिट्टी और चाय की दुकान चलाते हैं। उनके अचानक लापता होने से परिवार के सदस्य गहरे सदमे और चिंता में हैं।
परिजनों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घर से निकलते समय उन्होंने कार्गो जींस और कत्थई व काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। परिजनों ने आम जनता और पाठकों से विनम्र अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इन्हें कहीं देखे या इनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत उनके पुत्र सोनू प्रसाद गुप्ता को मोबाइल नंबर 7004923223 पर सूचित करें। इसके अलावा नजदीकी पुलिस स्टेशन में भी जानकारी दी जा सकती है।


































































































