नहीं हुई पहचान नहीं, तरह-तरह की चर्चा
बक्सर खबर। इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कुकुढ़ा गांव के पास युवती की लाश बरामद हुई है। शव देखने से तीन-चार पुराना प्रतीत हो रहा है। बदन पर सवार-सूट है। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। पूछने एसडीपो गोरख राम ने बताया लाश नहर के किनारे मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची हुई है। प्राप्त साक्ष्य के आधार पर जांच चल रही है।
लेकिन, आस-पास के लोग उसकी पहचान नहीं कर पा रहे। वहीं दूसरी तरफ युवती की लाश मिलने की चर्चा सुन आस-पास के लोगों की भीड़ वहां जमा है। लोगों में इसको तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इटाढ़ी का यह वह इलाका है। जहां अक्सर अज्ञात युवतियों की लाश मिलती है। इस मामले में जो भी अपडेट मिलेगा। उससे आपको आगे अवगत कराया जाएगा।

































































































