जानलेवा साबित हुई मस्ती, छेरा नदी में डूबा युवक

0
320

– दोस्त के साथ आया था नहाने, नहीं मिला शव
बक्सर खबर। दोस्तों से संग उफनती नदी में नहाने आया युवक काल के गाल में समा गया। यह दुखद घटना गुरुवार को नावानगर थाना के डीहरा गांव के समीप स्थित छेरा नदी पुल के समीप हुई। ग्रामीणों ने बताया बारिश के बाद नदी में बहुत तेज  बहाव है। उसी पानी में पुल से कूदकर कुछ युवक नहा रहे थे। इस दौरान अयोध्या प्रसाद उर्फ कल्लू गहरे पानी में समा गया। उसकी साथियों को जब इसका भान हुआ तो उन्होंने मदद के लिए आवाज देना शुरू किया।

लेकिन, उसका शव घंटो प्रयास के बाद भी बरामद नहीं हो सका। लोगों ने बताया कल्लू केसठ के रहने वाले राजकुमार साह उर्फ बच्चन साह का बीस वर्षीय पुत्र था। गांव से दूर छेरा नदी के पुल तक नहाने आ गया था। तभी यह हादसा हो गया। इस संबंध में पूछने पर नावानगर के थानाध्यक्ष कुसुम कुमार केसरी ने बताया केसठ का युवक नदी में डूब गया है। शव की तलाश जारी है। उम्मीद है बहाव तेज होने की वजह से वह कुछ दूर आगे निकल गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here