– आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त, होगा कूड़े का उठाव
बक्सर खबर। नगर परिषद के अंतर्गत काम करने वाले सफाई कर्मी पिछले तीन दिन से हड़ताल पर थे। उनका आरोप था वे जिन एजेसियों के अधीन काम कर रहे हैं। उन्होंने एक से दो माह का वेतन रोक रखा है। उसका समय से भुगतान किया जाए। इसको लेकर पिछले तीन दिन से चर्चा चल रही थी। इस बीच गुरुवार को अपनी मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने कटोरा लेकर शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय चौबे कर रहे थे।
उनका कहना था, अगले माह उन एजेसियों का अनुबंध समाप्त हो रहा है। अगर ऐसे में मानदेय शेष रहा तो कौन उसका भुगतान करेगा। दोपहर बाद कर्मचारियों के नेता के साथ नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरुपम ने बैठक की। उन्होंने आश्वासन दिया। दोनों एजेसियों को निर्देश दिया गया हैं। वे कर्मियों का भुगतान करें। अगर तीन दिन में वे ऐसा नहीं करते। तो नप सीधे कर्मियों के खाते में उनका मानदेय ट्रांसफर करेगा। इस आश्वासन के बाद उनकी हड़ताल समाप्त हुई। कर्मियों ने बताया कि शुक्रवार से शहर में कूड़े का उठाव शुरू हो जाएगा।































































































