गंगा में मिला युवक का शव, मामला संदिग्ध 

0
2912

—मौके पर पहुंची पुलिस, हाथ-पैर बंधे देख दंग रह गए लोग                                                                        बक्सर खबर। नगर थाना क्षेत्र के कटहरवा घाट के पा गुरुवार की सुबह गंगा नदी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई। स्थानीय लोगों ने नदी में एक युवक का शव उपलते हुए देखा। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय और नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शव के हाथ-पैर गमछा से बंधे हुए थे, जिससे लोगों ने अंदेशा जताया कि युवक की हत्या कर शव को गंगा में फेंका गया हो सकता है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here