-पुलिस का अनुमान कहीं दूर से लाकर लाश को लगाया ठिकाने
बक्सर खबर। राजपुर थाना के अकबरपुर पंचायत इलाके में मंगलवार की सुबह अज्ञात महिला की लाश मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला की लाश को पुआल से ढक दिया गया था। पूछने पर थानाध्यक्ष ने कहा ऐसा प्रतीत हो रहा है। हत्या कहीं और हुई है और यहां लाश को सुनसान जगह पर छुपाया गया है। यह इलाका वनसप्ती कहलाता है। जहां पीपल के पेड़ के नीचे लाश मिली है। देखने से उसकी उम्र 50 वर्ष के आस-पास प्रतीत हो रही है। लाश की शिनाख्त के दौरान चेहरे पर खून के धब्बे दिखे।
जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है। यह आपसी विवाद का परिणाम हो सकता है। क्योंकि अधेड़ महिला की हत्या किसी अदावत में होती तो दूसरा पक्ष इसकी शिकायत करता। आखिर गुपचुप लाश को ठिकाने लगाने की कवायद घर वाले ही कर सकते हैं। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। जिससे यह ज्ञात हो सके कि वह कौन है और किन कारणों से लाश राजपुर थाना क्षेत्र में पहुंची। पुलिस यह भी कह रही है, पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा, यह हत्या है या कुछ और।
































































































