-ट्रक से टकराई बाइक, दो की हालत गंभीर
बक्सर खबर। बहन का तिलक चढ़ा घर लौट रहे भाई की बाइक शुक्रवार की रात दुर्घटना का शिकार हो गई। सूचना के अनुसार बाइक पर तीन युवक सवार थे। जिनमें से दो की हालत गंभीर है। लड़की का भाई दीनदयाल साह भी घायल है। लेकिन, वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना रात पौने बारह बजे के लगभग चौगाई के समीप हुई।
सभी लोग नावानगर थाना के अमसारी गांव से कोरानसराय के मडसरा गांव लौट रहे थे। अंटू तिवारी बाइक चला रहे थे। सामने ट्रक जा रहा था। अचानक उसकी गति कम हुई। इतने में बाइक उससे जा टकराई। इसमें मडसरा निवासी अंटू तिवारी, नंदलाल कुमार निवासी ग्राम सहेजनी, थाना पीरो, जिला आरा को गंभीर चोटे आई हैं। उन्हें उपचार के लिए बड़े अस्पताल ले जाया गया है।




































































































