बक्सर के युवक की जालंधर में मौत, कंपनी में करता था काम

0
2594

-आज गांव शव पहुंचने की संभावना, परिवार में मातम
बक्सर खबर। पंजाब के जालंधर में नौकरी करने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। घटना रविवार रात की है। आज मंगलवार को उसका शव गांव पहुंचेगा। ऐसा सूत्रों ने जानकारी दी है। मृतक का नाम वशिष्ठ सिंह था। वह राजपुर थाना के पिठारी गांव का रहने वाला था। सूत्रों के अनुसार वशिष्ठ लंबे समय से जालंघर में चलने वाली एक कल-पूर्जा बनाने वाली कंपनी में काम करता था। शाम में उन सभी को घर तक छोड़ने कंपनी की गाड़ी आती थी। दुर्घटना रविवार की शाम हुई। वह ट्रैक्टर पर बैठकर कई कामगारों के साथ कॉलोनी लौट रहा था।

हुआ कुछ यूं की उस दिन रविवार होने के कारण गाड़ी के चालक नहीं आए। इस वजह से काम करने वाले लोग ट्रैक्टर पर सवार हो घर लौट रहे थे। रास्ते में एक ट्रक ने उनके वाहन को सीधी टक्कर मार दी। उस पर सवार तीन लोग उसकी जद में आ गए। उन सभी की मौके पर मौत हो गई। जिनमें एक अपने जिले का वशिष्ठ भी था। उसकी पत्नी व बच्चे भी साथ ही जालंधर में रहते थे। अब पूरा परिवार दुखद घटना के बाद गांव वापस लौट रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here