‌‌‌ देश को वर्ल्ड कप जिताने वाली बेटी अनु पहुंची गांव, जोरदार स्वागत

0
264

-नेत्रहीन क्रिकेट प्रतियोगिता में विश्व कप जीत कर लौटी बेटी
बक्सर खबर। जिले की बेटी ने वह कर दिखया है। जो गौरव किसी बेटी को नहीं मिल पाया। सिमरी प्रखंड के मुकुंदपुर गांव की बेटी अनु कुमारी ने भारतीय नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम में शानदार प्रदर्शन कर देश के साथ पूरे बक्सर जिले का मान बढ़ाया है। बीते बुधवार को भारत ने नेपाल को फाइनल में 7 विकेट से हराकर पहला नेत्रहीन महिला टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया। टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में अनु की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

विश्व कप खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का अवसर मिला। खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित इस मुलाकात से टीम का मनोबल और ऊंचा हुआ। जैसे ही अनु की उपलब्धि की खबर मुकुंदपुर गांव पहुंची, पूरा इलाका खुशी से झूम उठा। गांव में मिठाइयां बांटी गईं, ढोल-नगाड़े बजे और लोगों ने अपनी बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। आज गुरुवार को जब वह डुमरांव पहुंची तो उसका भव्य स्वागत हुआ। प्रशंसक वाहन पर लेकर गांव तक जुलूस के साथ गए।

-डुमरांव में अनु को सम्मानित करते मान विजय सिंह

सबसे पहले वह महाराज डुमरांव की कोठी पहुंची। जहां उसके पिता सोहनी चौधरी गौशाला में काम करते हैं। वहां मान विजय सिंह उसे सम्मानित किया। और उपहार भी भेट किया। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बीच पली-बढ़ी अनु ने मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी अनु ने संघर्षों को पीछे छोड़कर देश के लिए स्वर्णिम इतिहास रचा। गांव के लोगों का कहना है कि अनु की सफलता ने पूरे जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमका दिया है। स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई है कि सरकार एवं खेल विभाग अनु को सम्मानित करेंगे, ताकि वह आगे भी देश का गौरव बढ़ाती रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here