13 अगस्त को रेलवे निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का एलान

0
352

बैठक में रेल कर्मियों की समस्याओं पर हुआ विचार, पुरानी पेंशन नीति की बहाली की मांग                                बक्सर खबर। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की एक अहम बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में जोनल एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया और रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में रेलवे के विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं। समाधान हेतु संबंधित शाखा अधिकारियों के कार्यालय में वार्ता की गई। इसके साथ ही संगठनात्मक और प्रशासनिक प्रस्तावों पर भी सहमति बनी।

बैठक में पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने और सातवें वेतन आयोग के मूल वेतन के आधार पर बोनस देने की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही रेलवे के निजीकरण का विरोध करते हुए 13 अगस्त को सभी शाखाओं में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि आने वाले दिनों में कर्मचारियों के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष की रुपरेखा तैयार की गई है, और यूनियन इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेगी।

यूनियन के पदाधिकारियों का स्वागत करते रेल कर्मी

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नगीना पासवान ने की। इस दौरान बक्सर शाखा सचिव एवं अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, शाखा कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, जोनल कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार, केन्द्रीय उपाध्यक्ष अवधेश प्रसाद गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश प्रसाद साहू एवं मंडल उपाध्यक्ष आरके सिंह समेत सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here