बक्सर खबर : ब्रहमपुर चौरस्ता पर रविवार की शाम साढ़े पांच बजे के लगभग ट्रक ने अधेड़ महिला को कुचल दिया। घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार मृतक भगरशनी देवी (55) पति स्व. बंझू यादव शाहपुर थाना के धरौली की रहने वाली थी। वह रविवार को अपने मायके ब्रह्मपुर थाना के ललन डेरा के लिए बस से चली थी। चौक पर उतर कर सड़क पार कर रही थी। उसी समय ट्रक ने उसे कुचल दिया।































































































