बक्सर खबर : पीपी रोड में अलका सिनेमा के सामने स्थित पाइप दुकान में चोरी की घटना हुई है। वाकया रविवार की रात का है। सोमवार की अहले सुबह पता चला कि सुबाष इंजीनियरिंग दुकान में चोरी हो गयी है। मौके पर पहुंचे लोगों को दुकानदार सुबाष ने बताया कि यह सबकुछ रोशनदान के सहारे हुआ है। पीछे से चोरों ने उसे तोड़ा। उससे कोई अंदर दाखिल हुआ और काउंटर में रखे बीस हजार नकद एवं तीस हजार रुपये का सामान ले गए हैं। वैसे तो रोशनदान की चौड़ाई इतनी नहीं है। जिससे कोई बड़ा व्यक्ति आसानी से अंदर दाखिल हो सके। पर यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि इसमें किसी छोटे बच्चे की मदद ली गयी होगी। तभी अपराधी अपनी योजना में सफल रहे होंगे। नगर थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

































































































